धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद। गांधी नगर स्थित शिव मंदिर में आयोजित श्रीश्री 108 शिवलिंग स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ का समापन हुआ। अनुष्ठान के अंतिम दिन शुक्रवार को धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह मुख्य रूप से शामिल हुईं और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और 108 शिवलिंगों के दर्शन किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...