गांधी नगर में सड़क जर्जर, पुराना बाजार में पब्लिक टॉयलेट नहीं
धनबाद, जून 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। वार्ड-31 में शहर के सबसे बड़े कपड़े का बाजार पुराना बाजार आता है। यहां हर दिन पांच हजार से अधिक लोग खरीदारी के लिए आते हैं, जिसमें महिलाओं की संख्या अच्छी खासी है। नगर निगम गठन के 17 साल बाद भी पुराना बाजार में एक पब्लिक टॉयलेट नहीं बन पाया। वार्ड -31 में इस बार और पिछले टर्म भी महिला वार्ड पार्षद थीं। इसके बावजूद महिलाओं के लिए एक पब्लिक टॉयलेट बनवाने में पार्षद नाकाम रहीं। वार्ड-31 में 14वें वित्त आयोग से गांधी रोड से चांदमारी तक बन रही सड़क जांच के नाम पर आठ साल से अधूरी पड़ी है। टूटी सड़क से हर दिन लोग गुजरते हैं। बारिश में यहां फिसलन होती है तो रात के अंधेरे में गिरने का डर होता है। सड़क समेत धनबाद में एक दर्जन सड़कों की एसीबी जांच चल रही है। जांच के नाम पर संवेदक ने काम बंद कर दिया है। वहीं ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.