सासाराम, अक्टूबर 2 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। राजकीय डिग्री कॉलेज, सूर्यपुरा में राजनीतिक विज्ञान विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को गांधी दर्शन और विकसित भारत 2047 विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने की। सेमिनार में डॉ. विजेंद्र कुमार ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवाओं को गांधीवादी मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर 'रन फॉर डीएवी' का भव्य आयोजन यह भी पढ़ें- Gandhi Jayanti Quotes : महात्मा गांधी के 20 लोकप्रिय और प्...