पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- पूर्णिया। महबूब खान टोला स्थित किडज़ी जॉनी किड्स एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के जीवन, संघर्ष और उनके महान विचारों से परिचित कराया गया। विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास ने महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती विद्यालय की प्रधानाचार्या अम्बरीन खा...