मेरठ, सितम्बर 30 -- संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में बुधवार को अर्थशास्त्र एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्विभागीय सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का आयोजन डॉ. विदुषी त्यागी और डॉ. राजेश्वरी के निर्देशन में हुआ। सेमिनार में छात्राओं ने महात्मा गांधी के आर्थिक दर्शन, मानव कल्याण, समानता और विकास जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विशाखा, बुलबुल, सोनाली, सानिया वकील, गुलसबा, खुशनुमा, शैली, शबी, योगिता, शहरीन और सुहालिया ने अपने लिखित आलेख पढ़कर गांधी जी के आर्थिक विचारों और उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस दौरान शिक्षकों ने छात्राओं के प्रस्तुत किए गए विचारों और आलेखों की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. महेश पालीवाल, शाइन, सोनिया, रंजना, शहला अंसारी और शिवानी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...