अररिया, जनवरी 29 -- अररिया। वरीय संवाददाता देश में छिड़े स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान तीन-तीन बार अररिया भ्रमण करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति को यहां सहजने का कोई प्रयास नहीं किया गया। फलस्वरूप जिलेवासियों खासकर गांधीवादी सोच के बुजुर्गों में आज भी एक टीस है। अररिया वासियों से गहरा लगाव का ही नतीजा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वे तीन-तीन बार अररिया आ चुके हैं। वर्ष 1925, 1934 व 1942 में इस क्षेत्र का भ्रमण कर वे लोगों को स्वदेशी शिक्षा व स्वराज का पाठ पढ़ाये थे। आजादी की लड़ाई में अपनी भागीदारी देने के लिए प्रेरित भी किये। 11 अक्टूबर 1925 को भ्रमण के दौरान वे अररिया के रामकृष्ण सेवा आश्रम पहुंचे थे। यहां की व्यवस्था से प्रभावित होकर बापू ने आश्रम की पुस्तिका में अपने हाथों से यह शुभकामना व्यक्त की थ...