सिमडेगा, सितम्बर 30 -- बानो,प्रतिनिधि। गांधी जयंती के अवसर पर युवा क्लब बाँकी के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक सेवामंडल स्कूल मैदान में किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 2,551 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजे किया जाएगा। उद्घाटन मैच में विजेता टीम को खस्सी पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि होंगे। - यह भी पढ़ें- Bokaro News: चंद्रपुरा में 3 से 11 अक्तूबर तक फुटबॉल प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...