शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- शाहजहांपुर। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्काउट-गाइड के बच्चों के साथ स्टेशन परिसर में स्वच्छता जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। आयोजन में स्टेशन के सीएमआई, एसएस, आरपीएफ, सीएचआई, जीआरपी, सीपीएस के अधिकारी-कर्मचारी, स्काउट-गाइड के बच्चे, रेलवे कर्मचारी और सफाई मित्र शामिल हुए। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- मुंगेर: गांधी जयंती पर मुंगेर स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- टाटानगर स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने मनाया गांधी जयंती यह भी पढ़ें- गांधी ...