गांधी जयंती पर स्कूलों में होंगे अहिंसा और शांति से जुड़े कार्यक्रम
सीवान, सितम्बर 30 -- दरौंदा, एक संवाददाता। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिले के प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से सभी विद्यालय प्रधानों को तिथिवार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के विचारों के साथ अहिंसा, शांति और सामाजिक सद्भाव के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रमों का आयोजन निर्देश के अनुसार, 30 सितंबर को विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता, कविता पाठ और शांति गीत का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए महात्मा गांधी के साथ नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग जूनियर जैसे अहिंसा के समर्थक विश्व नेताओं के जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.