भागलपुर, सितम्बर 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर भागलपुर जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' का आयोजन किया जाएगा। डीईओ द्वारा जारी तिथिवार कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को निबंध, भाषण व नारा लेखन तथा 30 सितंबर को क्विज़, चित्रकला और शांति गीत प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद 1 अक्टूबर को नाटक, पोषक क्षेत्रों में शांति मार्च व शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। 2 और 4 अक्टूबर को बच्चों को गांधी जी व अन्य वैश्विक अहिंसक नेताओं के जीवन पर आधारित 'गांधी' जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी। डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को इन आयोजनों के फोटो और वीडियो साझा करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- अहिंसा सप्ताह में स्कूलों में होंगी कई प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम यह भी...