साहिबगंज, सितम्बर 30 -- साहिबगंज। डिजिटल लेनदेन पर 0.4% शुल्क वृद्धि के खिलाफ ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की साहिबगंज के अध्यक्ष सहित सभी व्यापारी गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर के गांधी चौक स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक उपवास करेंगे । यह जानकारी चैंबर के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने दी है। अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि देश में डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की बात कही जाती है, लेकिन दूसरी ओर डिजिटल लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। यह भी पढ़ें- यूपीआई पर शुल्क के विरोध में गांधी जयंती पर व्यापारी रखेंगे उपवास यह भी पढ़ें- यूपीआई भुगतान के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस...