रांची, सितम्बर 21 -- रांची। शहीद स्मारक समिति की ओर से दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शहीद चौक स्थित स्मारक स्थल पर समारोह आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। वहीं, शाम पांच बजे भजन और छह बजे दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति की पत्रिका 'कीर्ति स्तम्भ' का अगला अंक शहीद सप्ताह के अवसर पर प्रकाशित किया जाएगा। बैठक में समिति के सचिव डॉ रामप्रवेश, विमल किशोर, बासिल किड़ो, शंकर आजाद, सूर्य नारायण, हरदीप सिंह, किशन अग्रवाल, पशुपति सिंह, मनोज तिवारी, विमल शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: गांधी जयंती की तैयारी में जुटा तैलिक साहू राठौर महासभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...