लखनऊ, अक्टूबर 1 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में वीबी-जी राम जी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इस अवसर पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी और पंचायत सचिव द्वारा ग्रामीणों को वार्ता के बिंदु सुनाए जाएंगे।

ग्राम्य विकास विभाग के दिशा-निर्देश उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राम्य विकास विभाग ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दो अक्तूबर को आयोजित ग्राम सभाओं में वीबी-जी राम जी योजना के प्रमुख प्रावधानों और विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) पर विशेष चर्चा की जाएगी। इस संबंध में आयुक्त ग्राम्य विकास प्रमोद कुमार उपाध्याय ने सभी मुख्य विकास ...