सहारनपुर, सितम्बर 30 -- सहारनपुर। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सभी विभागों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ सुबह नौ बजे महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि समारोह में गांधी जी के जीवन-संघर्ष, देशसेवा और उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाए। विद्यालयों और महाविद्यालयों में गांधीवादी जीवन-दृष्टि के प्रचार के साथ वाद- विवाद प्रतियोगिताएं और गोष्ठियां आयोजित की जाएं।कहा गांधी जयंती दो अक्टूबर को जिलेभर में सम्मानपूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन हो। महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, दहेज प्रथा के उन्मूलन तथा महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर होंगे विविध कार्यक्...