रामगढ़, अक्टूबर 2 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को मांडू प्रखंड मुख्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आंदोलनकारियों को अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर ने बुके देकर स्वागत किया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।सीओ ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण की लड़ाई में आंदोलनकारियों के संघर्ष और त्याग को भुलाया नहीं जा सकता। उनके लंबे संघर्ष का ही परिणाम है कि अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के योगदान को सम्मान देना उनके संघर्ष को याद करने के साथ नई पीढ़ी को उससे परिचित कराना भी है।सम्मान यह भी पढ़ें- Ramgarh News: झारखंड आंदोलनकारी राजलाल महतो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित पाकर आंदोलनकारियों के चेहरे पर खुशी दिखी। समारोह में अधिकारियों...