अंबेडकर नगर, सितम्बर 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही डीएम ईशा प्रिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समारोह पूर्वक मनाए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी अधिशासी अधिकारियों को एक, दो व तीन अक्टूबर को सभी नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं के विभिन्न चौराहों को तिरंगा लाइट से सजाने के साथ ही नगर निकायों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर तिरंगा लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सुबह साढ़े छह बजे क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम अकबरपुर से नगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों और क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो लोहिया चौक शहजादपुर पहुंचेगी। यह...