बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- लाखो, निज प्रतिनिधि। जन सुराज पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान केक काटकर गांधी जयंती के साथ पार्टी का दूसरा स्थापना दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों को लेकर जन सुराज बिहार को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति लोगों की स्वीकार्यता बढ़ रही है और विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता जन सुराज से जुड़ रहे हैं। वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में जन सुराज की सरकार बनने का दावा किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक, बराबरी और सहिष्णु समाज की जरूरत : प्रो. गोपेश्वर सिंह मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. सोनू शंकर, अजीत गौतम, संजय गौतम, डॉ. रजनीश कुमार,...