भागलपुर, अक्टूबर 3 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को नाथनगर रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर की साफ-सफाई करने के साथ यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों से स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में गंदगी नहीं फैलाने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई। नाथनगर एसएस शर्मा ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि भारतीय रेलवे की ओर से स्टेशनों पर स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गांधी जयंती के अवसर पर इसे विशेष रूप से स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: गांधी जयंती पर ग्रीन पूर्णिया ने पूर्णिया जंक्शन पर चलाया स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- स्वच्छता पखवाड़े के तहत रेलवे परिसर में निकाली गई ...