कटिहार, सितम्बर 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गांधी जयंती पर जिले के गांवों में इस बार सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद नहीं किया जाएगा, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक संकल्प भी लिया जाएगा। दो अक्टूबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होंगी। इन ग्राम सभाओं में ग्रामीणों के बीच नशे के दुष्परिणाम और बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक समस्या को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और ग्रामीणों को नशामुक्त समाज बनाने तथा बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली इन ग्राम सभाओं में अधिक से अधिक ग्रा...