भागलपुर, अक्टूबर 3 -- बांका। जिले के चान्दन बाजार स्थित गांधी चौक पर गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि गांधीजी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक है और हमें उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए। बच्चों ने भी गांधी जी पर आधारित गीत और भाषण प्रस्तुत किया। पूरे वातावरण में राष्ट्रपिता के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव झलक रहा था। आयोजन समिति ने बताया कि हर वर्ष इस दिन पर यहां गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों को उनके आदर्शों को याद करने क...