प्रयागराज, सितम्बर 30 -- महात्मा गांधी की जयंती को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में बैठक हुई। डीएम ने गांधीजी के कृतित्व, व्यक्तित्व और योगदान से प्रेरणा लेने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। नगर निगम को मूर्तियों की सफाई, स्वच्छता अभियान तथा मलिन बस्तियों और नदियों के किनारे विशेष सफाई कराने को कहा। पंचायतीराज विभाग को ग्राम पंचायतों में सफाई के निर्देश दिए। विद्यालयों में निबंध, कला, भाषण, सांस्कृतिक व चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, माल्यार्पण और विचार गोष्ठियां होंगी। यह भी पढ़ें- सुबह स्वच्छता दौड़ से शाम को भजन संध्या तक होंगे कार्यक्रम यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर स्कूलों में होंगे अहिंसा और शांति से जुड़े कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान क...