गांधी जयंती पर इत्रनगरी में गूंजा सेवा, स्वच्छता और कर्तव्य का संदेश
कन्नौज, अक्टूबर 2 -- कन्नौज, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को नमन किया गया। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल और विद्यालयों में हुए आयोजनों में सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण कर गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन सत्य, सादगी, निष्ठा और देशसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' की भावना से कार्य करने तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.