देहरादून, अक्टूबर 2 -- Mussoorie Traffic Plan: गांधी जयंती के लंबे वीकेंड पर दो से चार अक्तूबर तक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश के लिए प्लान जारी किया है। पार्किंग भरने और दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था होगी। मसूरी जाने वाले वाहनों को दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर और रुड़की से डाटकाली, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, बल्लूपुर और कैंट क्षेत्र से भेजा जाएगा। ऋषिकेश और डोईवाला से मसूरी जाने वाले वाहन थानो रोड, महाराणा प्रताप चौक, पुलिया नंबर छह, सहस्रधारा क्रॉसिंग और आईटी पार्क होकर जाएंगे। मसूरी में पार्किंग 90 प्रतिशत भरने पर प्लान-बी लागू होगा। वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग में खड़ा कर टैक्सी से आगे भेजेंगे। पार्किंग भरने पर प्लान-सी में वाहनों को गज्जी बैंड से हाथीपांव रोड की ओर डायव...