गांधी को समझने के लिए इतिहास नहीं, उनके विचारों का पुनर्पाठ जरूरी
पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। गोरेलाल मेहता कॉलेज में शनिवार को 'भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और गांधी : एक पुनर्विचार' विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रवींद्र भारती विश्वविद्यालय कोलकाता के इतिहास विभाग के प्रो. हितेंद्र पटेल ने महात्मा गांधी के जीवन, व्यक्तित्व, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में उनकी भूमिका और उनके विचारों के वर्तमान संदर्भ पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रो. पटेल ने कहा कि गांधी किसी असाधारण राजनीतिक परिवार से नहीं आए थे। उनके पिता दीवान थे, जबकि उनकी मां धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। कानून की पढ़ाई के लिए गांधी लंदन गए और डिग्री हासिल कर भारत लौटे। उन्होंने कहा कि गांधी के गांधी बनने की यात्रा कई महत्वपूर्ण घटनाओं से होकर गुजरी। प्रारंभिक दौर में उन्हें सार्वजनिक मंच पर बोलने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.