बोकारो, जनवरी 31 -- बोकारो। शनिवार को सेक्टर 3 में जिला सर्वोदय मंडल की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस मनायी गई। कर्मचारी पंचायत परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर गांधी के विचारों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी सत्य, अहिंसा, शांति , सद्भावना व भाईचारे के सबसे बड़े प्रतीक माने जाते हैं। यह दिवस सिर्फ गांधीजी को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, जिन्होंने देश की आज़ादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। गोष्ठी को यूनियन के महामंत्री आरके वर्मा, मनोज भारतीय, महावीर कुमार, राजीव भूषण सहाय, डॉ विनय योग, अरूण किशोर, विकास चंद्र महाराज, अफजल अनीस, दिनेश आजाद, जीवन जगरनाथ आदि ने संबोधित किय...