गंगापार, अक्टूबर 2 -- बाजार स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशीष जोशी ने की। प्राचार्य प्रो. आशीष जोशी ने कहा कि गांधी जी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सत्य, अहिंसा, सहिष्णुता और सर्वधर्म समभाव जैसे गांधीवादी मूल्य सामाजिक शांति और सद्भाव के लिए आज भी जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी और शास्त्री के आदर्शों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें अपने जीवन और व्यवहार में उतारने का आह्वान किया। राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. प्रभात कुमार ओझा ने कहा कि शांतिपूर्ण, स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए गांधीवादी जीवन-मूल्यों को अपनाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Bareily ...