प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- 'हालात कितने भी विपरीत हों, संयम और विवेक का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। महात्मा गांधी के जीवन से यही सबसे बड़ी सीख मिलती है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी की मिसाल है।' गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय और कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों-कर्मचारियों को इन्हीं आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया गया। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने अधिकारियों और कर्मचारियों से गांधीजी के जीवन से धैर्य, सहनशीलता और संयम की प्रेरणा लेने को कहा। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संकल्प, स्वतंत्रता सेनानी...