पलामू, अप्रैल 13 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला के लक्ष्मी चन्द्रवंशी डिग्री महिला कॉलेज के सभागार में सोमवार को गांधी के विचार में महिला सशक्तिकरण का सतत विकास, विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आरसीयू के कुलाधिपति डॉ. ईश्वर सागर चन्द्रवंशी, कुलपति प्रो. संजय कुमार झा, प्राचार्या नीलम रानी, शिक्षाविद् सह अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने संयुक्तरूप से किया। महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी के अलावा विद्यार्थी गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। संगोष्ठी में विभिन्न विद्वानों के अलावा कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज तभी और सशक्त हो सकेगा जब महिलाएं सशक्त होंगीं। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बहस में अर...