हजारीबाग, अक्टूबर 2 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। जन जागरण केंद्र के सभागार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह आयोजित किया गया। झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप ने कहा कि दोनों महापुरुष सादगी, सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा की जीवंत विरासत हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए ईमानदारी से दायित्व निभाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।वरिष्ठ समाजसेवी बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में हजारीबाग के सैकड़ों वीरों और वीरांगनाओं ने त्याग और बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जन जागरण केंद्र के सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि संस्था महात्मा गांधी के विचारों और सर्वोदय दर्शन से प्रेरित जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति...