पलामू, जनवरी 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी के डालटनगंज (वर्तमान मेदिनीनगर) आगमन के 99 वर्ष पूर्ण हो गया। इस ऐतिहासिक अवसर को पलामूवासी संगोष्ठी कर सेलिब्रेट करेंगे। 11 जनवरी को महात्मा गांधी का पलामू आगमन शताब्दी वर्ष में प्रवेश करेगा। महात्मा गांधी 11 जनवरी 1927 को डालटनगंज आए थे। इस यात्रा में उनके साथ डॉ राजेंद्र प्रसाद भी शामिल थे। इस क्रम में उनका मेदिनीनगर के पलामू अधिवक्ता संघ भवन तथा नगरपालिका के हॉल में अभिनंदन किया गया था। उन्होंने रात्रि विश्राम भी किया गया था। चरखा आंदोलन के लिए पलामूवासियों ने बापू को भरपूर आर्थिक सहयोग किया था। वे मेदिनीनगर में संचालित मारवाड़ी हिन्दू पुस्तकालय का भी भ्रमण किया था और संबंधित रजिस्ट्रर पर टिप्पणी के साथ अपना हस्ताक्षर किया था। टिप्पणी में पुस्तकालय की अनवरत उन्नति की कामना की थी। ...