गांधी के चश्मे बनाकर बच्चों ने दिया सत्य-अहिंसा का संदेश
औरैया, अक्टूबर 2 -- द बचपन-ए मॉडर्न प्ले स्कूल में शुक्रवार को गांधी जयंती पर रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। नन्हे-मुन्नों ने महात्मा गांधी के प्रसिद्ध चश्मे के चित्र और पोस्टर बनाकर सत्य, अहिंसा, स्वच्छता व सादगी का संदेश दिया। प्रबंधक पीके दीक्षित और निदेशक दीपक दीक्षित के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन और विचारों की जानकारी दी गई। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा। प्रधानाचार्या ज्योति चतुर्वेदी ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और अनुशासन के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने बच्चों को इन आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी जयंती पर बच्चों ने निकाली दांडी यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.