रुद्रपुर, जनवरी 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ग्राम लंबाखेड़ा में कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन रुद्रपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में किया गया। महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश की आजादी के महान संवाहक थे, जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को एक सूत्र में बांधा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और कांग्रेस पार्टी उन्हीं सिद्धांतों को आत्मसात कर देश के विकास में निरंतर योगदान दे रही है। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, नरेश सागर, मुनव्वर अली, अरविंद सक्सेना, अनीता, नथिया देवी, मकसूद अली, बलबीर, जफर अली, शरीफ अहमद, इकबाल हुसैन, फुर्सत अली सहित बड़...