फतेहपुर, अक्टूबर 2 -- फतेहपुर। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि हम सभी को गांधी जी द्वारा बताए गए अहिंसा के मार्ग को अपने जीवन में उतारना होगा। साथ ही राजनीति में सादगी की प्रेरणा लाल बहादुर शास्त्री से लेनी होगी। एक अहिंसा के पुजारी थे तो दूसरे सादगी के प्रेरणास्रोत। ये बातें उन्होंने जिला साहू समाज संगठन के तत्वावधान में प्रेक्षागृह में आयोजित विचार गोष्ठी में कहीं। प्रेक्षागृह में सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने कहा कि हम सभी को तय करना होगा कि हम गांधी के हत्यारों के साथ हैं या गांधी जी के साथ। गांधी जी किसी एक समाज के नहीं हो सकते। यह भी पढ़ें- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे महात्मा गांधी सांसद ने कहा कि इन्हीं मोदी के राज में पिछड़ों का आरक्षण खत्म किया जा रहा है। मोदी ने बिना मांगे उपहार के रूप में दस प्रतिशत आरक्षण दे दिया...