मुजफ्फर नगर, मई 14 -- मुजफ्फरनगर। सामाजिक कार्यों में अग्रणी खत्री वैवाहिक ग्रुप व सहारनपुर मंडल खत्री सभा द्वारा पिछले कई वर्षों से भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने हेतु ठंडे जल की सेवा की जाती है, यह सेवा नगर में विभिन्न स्थानों पर की जाती है और गर्मी जारी रहने तक निरंतर रहती है। इसी कड़ी में बुधवार को गांधी कालोनी सभासद अमित पटपटिया के मेन रोड गांधी कॉलोनी प्रतिष्ठान के बाहर ठंडे जल की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस बार नगर में कई स्थानों के साथ-साथ मेरठ, सहारनपुर, खतौली, शामली आदि नगरों में भी जल सेवा की जा रही है। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह एकता मंच से अनमोल छाबड़ा, सतीश मलिक, प्रमोद अरोड़ा, अमित पटपटिया, मोहन अरोड़ा, तरुण अरोड़ा, विष्णु अनेजा एड., विजय कुमार, दीपांशु चावला आदि का पूर्ण सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- राहगीरों के लिए शुरू कराया ...