गांधी और शास्त्री जी को मुखी समाज ने दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- फोटो-रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददातासिदगोड़ा स्थित 10 नंबर बस्ती में शुक्रवार को मुखी समाज विकास समिति की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर प्रदेश महासचिव शम्भू मुखी डूंगरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज मुखी ने गांधीजी के सत्य-अहिंसा के विचार तथा शास्त्री जी के 'जय जवान, जय किसान' के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताया। जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश मुखी एवं महानगर अध्यक्ष विकास मुखी ने युवाओं से समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: उपायुक्त और मेयर ने गांधी मैदान में जयंती पर दी राष्ट्रपिता को श्रद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.