उरई, अक्टूबर 2 -- उरई, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में श्रद्धा, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी समीर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाधिकारी ने 'रघुपति राघव राजा राम' भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी जिससे कलेक्ट्रेट परिसर का वातावरण गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के संदेश से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती भाग एक...जिले में समारोह पूर्वक मन...