रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- रुद्रपुर। शहर के व्यस्त इलाके गांधी आश्रम मार्ग पर दिनदहाड़े कार चोरी हो गई। ड्राईक्लीनर के पास खड़ी बलोनो कार को एक युवक मास्टर चाबी से खोलकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बगवाड़ा निवासी जगरूप सिंह अपने एक परिचित के साथ बलोनो कार से गांधी पार्क स्थित गांधी आश्रम मार्ग पर ड्राईक्लीनर के यहां पहुंचा था। कार खड़ी करने के बाद दोनों पास ही खाना खाने चले गए। करीब दस मिनट बाद जब जगरूप सिंह वापस लौटे तो उनकी कार मौके से गायब थी। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि एक युवक फोन पर बात करते हुए आया और कार खोलकर उसे लेकर चला गया। बताया जा रहा है कि कार स्वामी ने कुछ दूरी तक संदिग्ध का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। जिस पर बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.