बोकारो, जनवरी 31 -- बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन (रिटायर्ड) के तत्वावधान में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक दो शब्द गांधी पर था। जो महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके जीवन, दर्शन व सिद्धांतों को याद करने एवं उन पर चिंतन करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बोकारो व आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में गांधीवादी, सामाजिक कार्यकर्ता, रिटायर्ड अधिकारी, शिक्षक, छात्र व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने गांधीजी के अहिंसा, सत्याग्रह, स्वदेशी, सर्वोदय, ग्राम स्वराज, समानता एवं सामाजिक न्याय जैसे मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। कई वक्ताओं ने वर्तमान समय में गांधीजी के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला व युवा पीढ़ी को इन आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.