पलामू, फरवरी 2 -- मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड के गांधीपुर शिवघाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कार्य-योजना बनाई गई। ग्रामीणों की सोमवार को हुई बैठक में मेला समिति गठित करते हुए अधिवक्ता दिवाकर दूबे को अध्यक्ष चुना गया। श्यामलाल चौरसिया को उपाध्यक्ष, विकास दूबे को महामंत्री, सूरज पांडेय को सचिव, जितेन्द्र चौरसिया एवं अभय राम को मंत्री, राहुल चौरसिया को कोषाध्यक्ष तथा मुकेश तिवारी को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। राजकुमार पांडेय, प्रदीप दूबे एवं उपप्रमुख सुनील सिंह को संरक्षक, संदीप चौरसिया को मीडिया प्रभारी तथा अशोक द्विवेदी को स्वागताध्यक्ष बनाया गया। महुगांवां, तलेया, ताली, पूर्वडीहा आदि गांव के लोग सक्रिय सहयोग करेंगे। बिहार निवासी भोजपुरी गायक गोलू राजा और बबीता सागर लोगों का मनोरं...