बस्ती, नवम्बर 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के गांधीनगर में बीएसए कार्यालय के सामने रोड को क्रास कर रही केबल में गुरुवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक फंस गया। ट्रक में केबल फंसने से सड़क के दोनों ओर लगे एक 11 केवी का पोल व एक घरेलू आपूर्ति का सीमेंट का पोल टूट गया। केबल टूटकर सड़क पर गिर गया। सीमेंट पोल तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि 11 केवी का लोहे का पोल नीचे से टूटकर सड़क की तरफ झूल गया है। बिजली विभाग की टीम शुक्रवार सुबह से आपूर्ति बहाली के लिए लगी हुई है। नया पोल लगाकर देर शाम तक केबल खींचा जा रहा था। रात लगभग 10 बजे हुए हादसे के समय सड़क पर काफी ट्रैफिक थी। सड़क पर बिजली का केबल गिरा देख लोग शोर मचाकर गाड़ियों को रोक रहे थे। केबल टूटने से सड़क पर अंधेरा छा गया था। घटना की सूचना एसडीओ अमहट आशुतोष कुमार को दी गई। विद्युत उपके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.