पीलीभीत, जनवरी 5 -- पीलीभीत। ग्रामीण अंचल में चिकित्सा सेवाओं का बढ़ाने के लिए कुछ प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही शासन से मंजूरी के उपरांत यहां चिकित्सा के नए संसाधन हैंडओवर हो जाएंगे। इसी क्रम में गांधीनगर मुरैना में डिजीटल एक्स रे मशीन जल्द लगेगी। चिकित्सा सेवाओं को धार देने के उद्देश्य से सीएमओ की तरफ से ट्रांस शारदा क्षेत्र हजारा में भरतपुर का पिछले दिनों निरीक्षण किया गया था। देखा गया था कि वहां के लोगों को एक्सरे आदि की मशीन की आवश्यकता है। इसी क्रम में गांधीनगर मुरैना में डिजीटल एक्स रे मशीन, अल्ट्रासाउंड एक्सरे मशीन और जहानाबाद, कुर्रेया व बरखेड़ा के लिए भी डिमांड कर दी गई है। पूरनपुर में यह सेवा मिल रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी वित्तीय वर्ष में चिकित्सीय संसाधन स्वास्थ्य विभाग को मुहैया हो जाएंगे। सीए...