बोकारो, मार्च 27 -- जरीडीह बाजार। बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संडे बाजार स्थित क्यू टाइप (19/ए) कॉलोनी में बंद आवास में चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह क्वार्टर राकोमयू के बोकारो कोलियरी के पूर्व सचिव किशोरी शर्मा का है। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब सामने रहने वाले एक पड़ोसी की नजर घर के मुख्य दरवाजे के टूटे हुए ताले पर पड़ी। संदेह होने पर जब अंदर जाकर देखा, तो कमरे के ताले भी टूटे हुए मिले और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने आसपास को सूचना दी। पाया गया कि अलमारी व दीवान सहित कई बक्सों के ताले तोड़े गए थे और उनमें रखा सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया गया था। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास से पूछताछ कर रही है और चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। गृहस्वामी किशोरी शर्म...