गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक ट्रेन के फेरे बढ़ाए
आगरा, जुलाई 3 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक ट्रेन के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि गांधीधाम से प्रत्येक शुक्रवार और भागलपुर से प्रत्येक सोमवार को चलने वाली ट्रेन को पूर्व में 29 जून तक चलाने का निर्णय लिया गया था। अब यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन को गांधीधाम से 31 जुलाई तक और भागलपुर से 3 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। फेरे बढ़ने से हजारों यात्रियों को लाभ होगा। यह भी पढ़ें- प्रयागराज होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें यह भी पढ़ें- Hathras News: गांधीधाम भागलपुर का होगा अतिरिक्त संचालन, यात्रियों को मिलेगी राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.