पलामू, अक्टूबर 2 -- मेदिनीनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। पलामू के सांसद ने कहा कि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं तथा देश और समाज को दिशा देते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि गांधीजी का जीवन सत्य, अहिंसा और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि गांधीजी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में शांति, सद्भाव और सेवा की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता...