गोड्डा, मई 12 -- पथरगामा प्रतिनिधि। सोमवार को पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीग्राम हाट में सड़क सुरक्षा को लेकर पथरगामा पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- चातर मोड़ के पास चला सघन वाहन जांच अभियानजागरूकता अभियान के दौरान थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने माइकिंग कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और जागरूक किया। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों एवं बाइक चालकों को नेशनल हाईवे पर सुरक्षित आवागमन के नियम बताए गए। थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों को सड़क से हटाकर व्यवस्थित ढंग से दुकान लगाने का निर्देश दिया, ताकि सड़क पर जाम एवं दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न न हो। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलायापुलिस प्रशासन की मौजूदगी ...