कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। केसीए की केडीएमए लीग में गांधीग्राम ने वीनस क्लब को तीन विकेट से पराजित किया। वहीं, स्काई क्लब ने नेशनल क्लब को तीन विकेट से हराया। कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान मंटोरा में हुए मैच में वीनस क्लब ने 28.4 ओवर में 101 रन बनाए। टीम की ओर से अमन सिंह ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय गंगवार ने पांच और अक्षय सिंह ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में गांधीग्राम ने 25.4 ओवर में सात विकेट पर 103 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अनंत ने 31 रन और सिद्धार्थ ने 16 रन बनाए। अभय गंगवार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पनकी स्थित रामलखन भट्ट क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में नेशनल क्लब ने 31.5 ओवर में 120 रन बनाए। टीम की ओर से दिनेश ने 66 रन बनाए। गेंदबाजी में माधव गुप्ता और ईशु सचान ने तीन-तीन विकेट लिया। जवाब में स...