गांडेय विधायक की जेएलकेएम ने बैठक में की खिंचाई
गिरडीह, जून 1 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड परिसर में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मंच (जेएलकेएम) के बैनर तले संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। मौके पर बेंगाबाद प्रखंड के 25 पंचायतों के अधीन बूथस्तरीय कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं टाईगर जयराम महतो, यहां की जनता जिंदाबाद, जय झारखंड आदि के जमकर नारे लगाए गए और झामुमो की गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को आड़े हाथों लिया गया। कहा कि यहां की जनता बदनसीब है। गांडेय विधायक से मिलकर अपनी समस्या को रखने की बात तो दूर राजधानी रांची में रहनेवाली विधायक से मिलने के लिए अप्वाइंटमेंट लेना पड़ता है। भला इस विधायक से यहां की जनता क्या उम्मीद कर सकती है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.