गिरडीह, जून 12 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर में जिला योजना शाखा के अंतर्गत जूट हैंडलूम यूनिट एवं प्लास्टिक अपसाइक्लिंग यूनिट की स्थापना की जा रही है। उक्त यूनिट की स्थापना प्रखंड परिसर में स्थित अतिथि भवन में करने की तैयारी चल रही है। तैयारियों को लेकर भवन के आस-पास साफ-सफाई आदि शुरू कर दी गई है।

यूनिट का निरीक्षण शुक्रवार को उक्त यूनिट की मैनेजर पूजा कुमारी, जेएसएलपीएस के बीपीएम संदीप मिंज, बीपीओ सुनील वैराग्य, नाजीर अनिल बेसरा, कंप्यूटर आपरेटर अभिषेक सिन्हा आदि ने भवन का निरीक्षण किया। सभावना है कि 15 जून को गांडेय विधायक के द्वारा उक्त यूनिट का शुभारंभ किया जाएगा। यूनिट में जेएसएलपीएस की महिला समूह की महिला कार्य करेगी। वर्तमान समय में उक्त यूनिट में 5 महिलाएं को कार्य में लगाया जाएगा। भविष्य में उक्त यूनिट में अधिक से अध...