गिरडीह, मई 1 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की शाम रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी से राहत जरुर मिली, परंतु बारिश के बाद रातभर पूरे प्रखंड में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को रात के अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को भारी दिक्कत हुई। इससे बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों का रोष देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि हल्की बारिश के बाद रातभर बिजली कटौती होती है। विभाग को उपकरणों की मरम्मति करनी चाहिए ताकि हल्की फुल्की बारिश में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो। बता दें कि बुधवार शाम क्षेत्र में बारिश हुई जिसके बाद बिजली आपूर्ति रात तक बाधित रही। हालांकि गुरुवार की सुबह 9 बजे से गांडेय में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई...