गिरडीह, अप्रैल 12 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर भोगतिया लोहारी गांव में शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वह चाट-गुपचुप का ठेला लगाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक युवक गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह गांव निवासी 28 वर्षीय प्रिंस कुमार है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार प्रतिदिन शाम को ठेला में चाट, गुपचुप बेचने कोयरीहीह गांव में आयोजित यज्ञ में जाया करता था। शनिवार रात्रि भी वह अपने जीजा जी प्रदीप कुमार राम के साथ चाट गुपचुप बेचकर वापस अपना घर दासडीह आ रहा था। प्रिंस के जीजा जी बाइक से जा रहे थे जबकि प्रिंस ठेला लेकर जा रहा था। इसी क्रम में लोहारी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन ने प्रिंस और उसके ठेले में टक्कर मार दी जिससे प्रिंस घायल होकर गिर...